शाहगंज – नयी सब्ज़ी मंडी में स्थित धान क्रय केंद्र में जब किसानो ने पाया की धान की खरीद नहीं हो रही है तो किसानों में इसके ऊपर नाराज़गी जाहिर की और भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष रामतीरथ यादव के नेतृत्व में सोमवार को क्रय केंद्र पर विरोध प्रदर्शन किया।
नई सब्जी मंडी स्थित धान क्रय केंद्र पर प्रदर्शन करते हुए किसान उदय प्रकाश सिंह, अधिवक्ता लव-कुश मौर्या, संदीप यादव शेखवलिया, राधेश्याम प्रजापति दिपाईपुर, इंद्रजीत सिंह, हनुमान बिंद निवासी कोतरहां आदि ने गंभीर आरोप लगाया की धान कि वो काफी दिनों से धान बेचने के लिए वहा पर पढ़े हुए हैं किन्तु क्रय केंद्र में उनसे धान खरीदा नहीं जा रहा है जिससे वो काफी परेशान और आक्रोश हैं। उनके अनुसार केंद्र प्रभारी अपनी मनमानी के अनुसार धान कि खरीद करवाते हैं। वही दूसरी और किसानों के बढ़ते गुस्सा को देखते हुए प्रभारी जितेंद्र सिंह घटना स्थल से भाग गए।
मामले कि गंभीरता को ध्यान में रखते हुए किसान यूनियन नेता रामतीरथ यादव ने किसानों की परेशानी को उप जिलाधिकारी नीतीश कुमार तक पंहुचा दिया है। फिलहाल एसडीएम के आश्वासन देने पर किसानों ने अपना प्रदर्शन खत्म कर दिया है। उप जिलाधिकारी नीतीश कुमार सिंह ने इस बात का भरोसा दिलाया है की किसानों की ये शिकायत का संज्ञान लिया गया है और जांज कराई जा रही है।